फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   My darling Moinuddin Chishti has come...

Farrukhabad News: मेरे अंगना मोइनुद्दीन चिश्ती आयो रे...

Tue, 10 Oct 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
My darling Moinuddin Chishti has come...
फर्रुखाबाद। दरगाह हुसैनिया मुजीबिया पर चल रहे उर्स में राजस्थान स्थित दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया के सज्जादानशीन ख्याजा गौसुद्दीन चिश्ती पहुचे। उन्होंने शाह तालिब हुसैन मुजीबी की दरगाह पर हाजिरी लगाकर कुल का एहतमाम किया। कव्वालों ने उनकी शान में कलाम पढ़ा- मेरे अंगना मोइनुद्दीन चिश्ती आयो रे...सुनकर अकीदतमंद झूम उठे। उर्स का मंगलवार को समापन होगा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सूफी खां स्थित हिंदू-मुस्लिम एकता की प्रतीक दरगाह में सोमवार को सूफी शाह तालिब हुसैन मुजीबी के कुल व रंग का एहतमाम किया गया। इसमें प्रदेश के कई जिलों और देश के कई प्रांतों से आए जायरीनों ने दरगाह पर चादरपोशी कर मुल्क में अमन और शांति के लिए मन्नतें मांगीं। कुल व रंग के वक्त कव्वाली की महफिल सजी। कव्वालों ने शाह तालिब हुसैन मुजीबी की शान में कलम सुनाया- ईद का दिन है आज मेरे मुरीदों लिए...। अजमेर शरीफ दरगाह के सज्जादानशीन की शान में- मेरे अंगना मोइनुद्दीन चिश्ती आयो रे... सुनाकर कव्वालों ने वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

राजस्थान दरगाह से आए ख्वाजा गौसुद्दीन चिश्ती ने कहा कि जहां अल्लाह वाले मौजूद हैं। वहां पर मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम दिया जाता है। दरगाह के सज्जादानशीन शाह फसीह मुजीबी ने कहा कि खानकाह मुत्ताहद होकर इस्लाम की तबलीक, इशाअत और मसलके हक के लिए फरोक होकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिलाल मुजीबी ने जयारीनों का इत्र और गुलाब की खुशबू लगाकर स्वागत किया। काजी सैयद मुताहिर अली, कारी तनवीर रजा, कारी शाकिर कादरी, हस्सान मुजीबी, शीराज मुजीबी, मुतीउल हुसैन मुजीबी, असलम नवाब, आरिफ खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed