फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   murder

भट्ठा श्रमिक की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 15 Apr 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
murder
फर्रुखाबाद। भट्ठा श्रमिक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया है। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में जमीन की रंजिश व प्रेम प्रंसग की बात सामने निकलकर आ रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर चौरासी काली तलैया निवासी सुधा देवी ने पुत्र अमन की हत्या के मामले में गांव के ही शिवा, मंजेश, दीपक, सुधीर, अखिलेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि पुत्र अमन जाटव(18) सेंट्रल जेल निवासी प्रदीप के भट्ठे पर काम करता था। मंगलवार को अमन घर से गया और वापस नहीं आया। बुधवार सुबह बरेली-इटावा हाईवे से गांव के चकरोड पर अमन का शव लहूलुहान हालत में साइकिल के ऊपर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में अमन की मौत सिर पर आई गंभीर चोट से अधिक खून बहने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन

सुधा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जेठ रामसागर व उसकी पत्नी को जमीन की रंजिश में कई बार मारा पीटा। मंजेश ने उसको अपने पुत्रों को मामले से दूर न रखने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार को शिवा सहित इन लोगों ने पुत्र को साजिश के तहत बुलाया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस ममाले में पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसमें जमीन की रंजिश व प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से छानबीन की रही है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी बिंदुओं पर छानबीन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed