{"_id":"6903b38949b98ca44700d204","slug":"mud-and-waterlogging-due-to-day-long-rain-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-132010-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिन भर हुई बारिश से कीचड़ व जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिन भर हुई बारिश से कीचड़ व जलभराव
Fri, 31 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 25 कमालगंज में बारिश के दौरान छाता लगाकर गुजरते बच्चे। संवाद
फर्रुखाबाद। जिले में रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश बृहस्पतिवार को दिन भर होती रही। इससे राहगीर भीगकर तर-बतर होते रहे। वहीं, सड़कों पर भी कीचड़ और जलभराव हो गया।
बच्चों को छाता लगाकर स्कूल व कोचिंग जाना पड़ा। तापमान गिरने और हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। गर्म कपड़े भी निकलने लगे।
दो दिन से बिगड़े मौसम के बीच हुई रिमझिम बारिश से सर्दी का एहसास होने लगा। दो दिन पहले दो मिलीमीटर बारिश हुई थी। न्यूनतम तापमान गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश दिन भर रुक-रुककर होती रही। इससे शहर के मोहल्लों में जलभराव व कीचड़ से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई।
वहीं साइकिल व बाइक से जाने वाले राहगीर भी बारिश में भीगते नजर आए। कुछ लोगों ने बारिश से बचने के लिए पॉलिथीन व छाता का सहारा लिया तो कोई अपने बच्चे काे पॉलिथीन में ढके दिखा। बारिश ने मौसम का रुख गर्मी से सर्दी की ओर कर दिया। इससे लोगों को ठंड का एहसास होने लगा।