{"_id":"574899014f1c1ba525690e6b","slug":"mp-told-legislators-fiercely-upright-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद, विधायकों ने जमकर सुनाई खरी खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद, विधायकों ने जमकर सुनाई खरी खोटी
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sat, 28 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत आयोजित बैठक में सांसद व विधायकों ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता की जमकर क्लास ली। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को सुधरने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना की बैठक हुई। इसमें सांसद मुकेश राजपूत ने अधीक्षण अभियंता तारिक मतीन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पिछली बैठक में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत करवाए जा रहे कार्यों की सूची मांगी थी लेकिन अभी तक नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि किन गांवों में विद्युतीकरण हो रहा है इसकी भी किसी को जानकारी नहीं है। सपा विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विद्युतीकरण के लिए सरकार से धन आवंटित हो गया है। इसके बावजूद कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है। बिजली घर में आने पर किसानाें को टरका दिया जाता है, जबकि 10 से 20 हजार रुपये देने पर तुरंत ही फुंका ट्रांसफार्मर बदल दिया जाता है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अधीक्षण अभियंता से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रवैया सुधार लें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार न हुआ तो अधिकारी कर्मचारी दंडित किए जाएंगे। बैठक में सपा विधायक अजीत कठेरिया, एसडीएम, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।