फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Molesting schoolgirl shot at opposition

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को गोली मारी

Thu, 23 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Molesting schoolgirl shot at opposition
kidnapping at gunpoint
छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में छात्रा को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर सर्जन न होने पर उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा रेलवे रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। गांव का ही युवक संजय उर्फ संजू सक्सेना छात्रा के साथ स्कूल आते जाते समय अक्सर छेड़छाड़ करता था। बुधवार को भी शोहदे ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने विरोध जताते हुए संजय को डांटकर इसकी शिकायत करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


बुधवार की रात छात्रा अपने कमरे में सो रही थी। गुरुवार की तड़के संजय छात्रा के मकान के पास पहुंचा और छात्रा के कमरे की खिड़की पर पहुंचा। आरोपी ने डंडा से गल्ला की बोरी को गिरा दिया। आवाज होने पर छात्रा खिड़की के पास पहुंची तो आरोपी ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोली छात्रा के सीने पर लगी। इससे उसकी चीख निकाल पड़ी। फायर की आवाज होने पर भाई और परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंचे तो वह जातिसूचक गालियां देकर भाग गया। तड़के हुई घटना से गांव के लोग एकत्रित हो गए। आननफानन में छात्रा को लोहिया अस्पताल लाया गया।

यहां पर सर्जन न होने पर वह काफी देर तक तड़पती रही। बाद में उसे रेफर कर लोहिया के स्टाफ ने पल्ला झाड़ लिया। परिवार के लोग छात्रा को नाला मछरट्ठा स्थित नर्सिग होम में भर्ती कराया।


छात्रा की मां ने बताया कि उसकी गांव में परचून की दुकान है। उसकी लड़की भी बैठ जाती थी। दुकान पर शादीशुदा संजय उसे परेशान करता था। उसने बताया कि विरोध के कारण उसकी बेटी पर जानलेवा हमला किया गया। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed