{"_id":"6a625a886104bea3860cebc0","slug":"model-composite-school-to-be-built-at-a-cost-of-25-crore-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-145766-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 25 करोड़ से बनेगा मॉडल कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 25 करोड़ से बनेगा मॉडल कंपोजिट विद्यालय
विज्ञापन
कंपिल। विकास खंड कायमगंज की ग्राम पंचायत सिवारा खास में ग्रामीण शिक्षा के लिए एक नई पहल हुई। बृहस्पतिवार को विधायक डॉ. सुरभि ने 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भूमि पूजन किया। यह विद्यालय दिसंबर 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य है।
यह विद्यालय प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक संचालित होगा। इसके निर्माण से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। भूमि पूजन के बाद विधायक डॉ. सुरभि ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य गांवों के विद्यार्थियों को शहरों जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं देना है। इससे आर्थिक या भौगोलिक कारणों से किसी बच्चे की शिक्षा प्रभावित नहीं होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विद्यालय की सुविधाओं की जानकारी दी। एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और अभिभावकों को भी सुविधा होगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट कक्षाएं, विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं होंगी। इसमें समृद्ध पुस्तकालय और डिजिटल शिक्षण व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। खेल मैदान, स्वच्छ पेयजल और आधुनिक शौचालय भी बनेंगे। परिसर सुरक्षित और प्रेरणादायक बनाया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल कश्यप, उत्कर्ष शुक्ला, संतोष शुक्ला, बबलू शुक्ला, शिवम सोनी, महेश चंद्र शाक्य, सुग्रीव शाक्य, सत्यवर्धन सिंह, मोनू मिश्रा, राजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।