{"_id":"663544d164a48a9b14025884","slug":"mobile-stolen-from-railway-worker-recovered-on-the-behest-of-accused-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-111025-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आरोपी की निशानदेही पर रेलवेकर्मी से लूटा मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आरोपी की निशानदेही पर रेलवेकर्मी से लूटा मोबाइल बरामद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। रेलवेकर्मी से लूटा गया मोबाइल पुलिस ने रिमांड पर लिए गए आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया। आरोपी मैनपुरी जेल में बंद था। पुलिस ने उसको 48 घंटे की रिमांड पर लिया था।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी अंकुर प्रताप सिंह टूंडला रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। वह 15 जनवरी को टूंडला से बाइक से वापस आ रहे थे। मदनपुर के निकट मरहाला के पास बदमाशों ने मारपीट कर बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली थी।
पुलिस ने इस मामले में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। अंकुर ने एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को लूट में तरमीम किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया और घटना का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
दूसरे आरोपी के बारे में विवेचक ने छानबीन की तो पता चला कि जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव जल्लापुर निवासी प्रवीण कुमार यादव उर्फ सीटू मैनपुरी जिला जेल में बंद है। विवेचक ने आरोपी को रिमांड में लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट से 48 घंटे की रिमांड मंजूर हो गई। पुलिस ने जेल से प्रवीण को दो मई को रिमांड पर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नलकूप के पास से मोबाइल बरामद कर लिया। कोतवाल मनोज भाटी ने बताया कि लूटा गया मोबाइल आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।