फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mobile service center manager died in an accident

हादसे में मोबाइल सर्विस सेंटर के मैनेजर की मौत

Wed, 13 Nov 2019 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Mobile service center manager died in an accident
राजीव का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
मोबाइल सर्विस सेंटर बंद करके चक्की के पास खड़े मैनेजर समेत तीन युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो ने रौंद दिया। तीनों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने वहां मैनेजर को मृत घोषित कर दिया जबकि एक घायल को रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला काली देवी निवासी रामौतार शर्मा के 32 वर्षीय पुत्र राजीव शर्मा नेकपुर स्थित एक कंपनी के मोबाइल सर्विस सेंटर में मैनेजर थे। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे शोरूम बंद करने के बाद पड़ोस में ही नेकपुर क्रासिंग के निकट बीनू की चक्की के पास साथी विनय (25) पुत्र प्रेमप्रकाश निवासी नेकपुर चौरासी, मोवीन (25) पुत्र नवीशेर निवासी आईटीआई चौराहे के साथ खड़े थे।
विज्ञापन

इसी दौरान फतेहगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक टेंपो ने तीनों को रौंद दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। दो युवक लहूलुहान हो गए जबकि राजीव शर्मा अंदरूनी चोटें लगने से बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद टेंपो सड़क के दूसरी ओर नाले में जाकर पलट गया। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें सवार एक किशोर को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया। एंबुलेंस ने तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने राजीव शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय की हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया।

मोवीन लोहिया अस्पताल में भर्ती है। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर वहां चीत्कार मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोतवाल अजय नारायण सिंह ने बताया कि किशोर व टेंपो मालिक के पिता को हिरासत में लिया है। चालक टेंपो मालिक घर पर नहीं मिले। उनकी तलाश की जा रही है। टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पत्नी की हो चुकी मौत, सात साल की है पुत्री
राजीव की पत्नी का बीमारी के चलते 2011 में देहांत हो गया था। उनके सात साल की बेटी है। उसका पालन-पोषण बड़े भाई संजीव और उनकी पत्नी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed