फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MNREGA workers protested

Farrukhabad News: नौ माह से नहीं मिला मानदेय, मनरेगा कर्मी विरोध में उतरे

Tue, 10 Mar 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 10 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers protested
फर्रुखाबाद। मनरेगा कर्मियों का नौ माह से मानदेय न मिलने से धैर्य का बांध टूट गया। सोमवार को सभी ब्लॉकों में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन दिए। मनरेगा योजना इसी माह खत्म होने से अब उन्हें रोजगार का भी खतरा सताने लगा है। रोजगार सेवकों ने 17 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के साथ आंदोलन की रणनीति बनाने का एलान किया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार 31 मार्च से मनरेगा खत्म कर इसके स्थान पर एक अप्रैल से वीबी जी राम जी लागू कर रही है। मनरेगा के तहत जनपद में 329 कर्मचारी संविदा पर तैनात हैं। इसमें सात एपीओ, सात लेखाकार, सात कंप्यूटर के अलावा 282 रोजगार सेवक तैनात हैं। विभागीय कार्यों के अलावा इन कर्मियों से एसआईआर, फार्मर रजिस्ट्री व क्रॉप सर्वे में भी काम लिया गया। इसके बावजूद किसी ब्लॉक में कर्मचारियों का आठ माह तो कहीं नौ माह से मानदेय भुगतान नहीं किया गया। ईपीएफ की धनराशि भी उनके खातों में नहीं पहुंची। अब इसी माह से मनरेगा योजना भी खत्म होने से कर्मचारियों को बकाया मानदेय और रोजगार का भी खतरा सता रहा है। इससे सभी ब्लॉकों के मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर भुगतान करने की मांग की। एपीओ का कहना है कि 17 मार्च को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसी के साथ आंदोलन की भी रणनीति तैयार होगी। ब्लॉक राजेपुर व बढ़पुर में मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित बीडीओ व एडीओ को ज्ञापन सौंपा। एपीओ राशिद अली, प्रबल, जगतपाल, राकेश आदि मौजूद रहे। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मनरेगा कर्मियों ने मानदेय व ईपीएफ न मिलने से नाराजगी जताते हुए एपीओ कुलदीप यादव ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ को सौंपा। रोजगार सेवक आलोक कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, विनोद कुमार, शंभू सिंह, उषा गंगवार, श्यामा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed