{"_id":"57d5063ddc8abf823bba6391ab1770ac","slug":"mla-is-not-met-altercation-with-jailer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक से मुलाकात न होने पर जेलर से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक से मुलाकात न होने पर जेलर से नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में बंद बनारस के विधायक से गुरुवार को मुलाकात करने आए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव को जेलर ने मुलाकात कराने से मना कर दिया। इसको लेकर कांग्रेसियों की जेलर से नोकझोंक हो गई। कांग्रेसियों ने जेल गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। डीएम के आदेश के बाद कांग्रेसियों को विधायक से मिलने दिया गया। करीब 3 घंटे तक कांग्रेसी विधायक से मिलने के लिए हुज्जत करते रहे।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में बंद बनारस के विधायक अजयराय से मुलाकात करने के लिए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बी. श्रीनिवासन अपने काफिले के साथ करीब 11.45 बजे सेंट्रल जेल पहुंचे। वहां पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री, शुभम तिवारी, अनुपमा मिश्रा, नफीस हुसैन और वसीमुज्जमा खां भी मौजूद थे।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने जेलर सुनीत चौहान से मुलाकात कराने के लिए कहा। जेलर ने कांग्रेसियों से रासुका तामील होने के बाद डीएम के आदेश पर ही मुलाकात कराए जाने की बात कही। इसी को लेकर कांग्रेसियों और जेलर के बीच नोकझोंक होने लगी। विवाद होने पर जेलर वहां से चले गए।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने जेल गेट पर धरना देकर जेलर के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरूकर दी। इस बीच कुछ लोग डीएम से मिलने गए। डीएम के आदेश के बाद कांग्रेसियों ने आदेश की कापी अंदर भेजी। इसके बावजूद दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रीय महासचिव के अलावा कुछ ही नेताओं को अंदर जाने की अनुमति दी गई। कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन कांग्रेसियों की मुलाकात कराने में अनदेखी कर रहा है। डीएम के आदेश के बाद भी काफी समय बाद मुलाकात कराई गई।