{"_id":"680fc404df736845e60978c9","slug":"missing-workers-body-found-in-a-pond-murder-alleged-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-123443-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लापता मजदूर का शव तालाब में मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लापता मजदूर का शव तालाब में मिला, हत्या का आरोप
Mon, 28 Apr 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी करते इंस्पेक्टर।
- फोटो : क्षतिग्रस्त पड़ा ऑटो।
फर्रुखाबाद। तीन दिन से लापता मजदूर का शव फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नलकूप कॉलोनी के सामने स्थित तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी रामशरण जाटव का पुत्र सागर (30) मजदूरी करता था। 26 अप्रैल को वह पत्नी सीमा से मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकल गया। इस दौरान वह अपना मोबाइल भी नहीं ले गया। जब वह लौटकर नहीं आया तो पत्नी सीमा ने 27 अप्रैल को कादरीगेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने चार युवकों पर पति की हत्या करने का आरोप भी लगाया।
सोमवार सुबह नलकूप कॉलोनी के सामने स्थित तालाब में एक युवक का शव उतराते राहगीरों ने देखा। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, फतेहगढ़ कोतवाल सत्यप्रकाश और शहर कोतवाल राजीव पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी से शव बाहर निकलवाया। मृतक की चप्पल तालाब के किनारे पड़ी थीं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां कमलेश देवी, भाई विक्की, पत्नी सीमा आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की। शव देख परिजन बिलखने लगे। पत्नी सीमा ने आरोप लगाया कि गांव के ही चार युवकों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने उन्हें पकड़ा था, जिसमें एक को छोड़ भी दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सागर की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है। कादरीगेट थानाध्यक्ष आमोद सिंह ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें नाबालिग होने पर एक को छोड़ दिया गया। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।