फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Missing girl was murdered and body thrown in the field, forensic team and officers engaged in investigation

Farrukhabad: लापता बालिका की हत्या कर शव खेत में फेंका, फोरेंसिक टीम और अधिकारी जांच में जुटे, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
सार

Farrukhabad Crime: सीओ सोहराब आलम ने बताया कि जांच के बाद मुर्गी फार्म संचालक को पकड़ लिया है। उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। पिता ने आशंका जताई कि उसकी पुत्री से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

विज्ञापन
Missing girl was murdered and body thrown in the field, forensic team and officers engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में लापता बालिका की हत्या कर शव खेत में फेंक कर हमलावर फरार हो गया। शव को कुत्ते नोच रहे थे। पुलिस ने गांव के मुर्गी फार्म संचालक को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की कायमगंज में कपड़े की दुकान है। उनकी तीन बेटियां थीं। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे चार वर्ष की छोटी बेटी बच्चों के साथ घर के बाहर खेलने गई और वापस नहीं आई। कई घंटे बीतने के बाद भी बेटी के न आने पर दुकानदार व उसके परिजन खोजबीन में निकले, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

दुकानदार ने शाम छह बजे बेटी के लापता होने के संबंध में थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में एक बालिका के शव को जंगली कुत्ते नोच रहे हैं। सूचना मिलने पर एसओ अशोक कुमार, सीओ कायमगंज सोहराब आलम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मासूम का शव क्षत विक्षत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में मिले थे युवक और एक महिला
पिता का कहना है कि एक चरवाहे ने गांव के मुर्गी फर्म के संचालक के पड़ोसी युवक को बालिका का शव पड़े होने की बात बताई थी। लेकिन युवक ने घटना की जानकारी नहीं दी थी। जबकि, वह दुकान से लौट रहा था, तो वह युवक और एक महिला रास्ते में मिले थे।

मुर्गी फार्म संचालक को पकड़ा
पिता ने मुर्गी फार्म संचालक के घटना में शामिल होने की बात कही है। पिता ने आशंका जताई कि उसकी पुत्री से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि जांच के बाद मुर्गी फार्म संचालक को पकड़ लिया है। उससे थाने में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed