फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mirzapur, Farrukhabad, Etah, Aligarh, Banda, Agra won the matches

Farrukhabad News: मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, एटा, अलीगढ़, बांदा, आगरा ने जीते मैच

Sat, 22 Mar 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 22 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur, Farrukhabad, Etah, Aligarh, Banda, Agra won the matches
स्टेडियम में कबड्डी मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : स्टेडियम में कबड्डी मैच खेलते खिलाड़ी।
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे अंतरजनपदीय ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार को सात मुकाबले में खेले गए। इन मुकाबलों में मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, एटा, अलीगढ़, बांदा व आगरा की टीमों ने बाजी मारी। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे।
विज्ञापन


जिलापूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला मिर्जापुर और अलीगढ़ की टीम के बीच खेला गया। कांटे के मुकाबले में अलीगढ़ ने मिर्जापुर को 11 अंकों से पराजित कर दिया। बांदा ने कानपुर नगर को आठ अंकों से हराया। आगरा ने फिरोजाबाद की टीम को छह अंकों से हराकर जीत दर्ज की। बांदा व फर्रुखाबाद की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन आखिर में फर्रुखाबाद ने दो अंकों से जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

एटा ने अलीगढ़ की टीम को तीन अंकों से हराया। अलीगढ़ की टीम ने कन्नौज को 28 अंकों से करारी शिकस्त दी। निर्णायक मंडल में सुरेश कुमार सिंह, मोहम्मद अकरम, अजय गुप्ता, राजश्री, सुरजीत कुमार, गोपी यादव, सत्यप्रकाश, सुभाषचंद्र, विमलेश कुमार, कुलदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह, अजय प्रताप सिंह, संजीव कटियार, प्रदीप जायसवाल, सपना यादव, अरुण यादव,मौजूद रहे। संजीव कटियार ने बताया कि रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पुरस्कार वितरण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed