{"_id":"666b4ffd4f38216a0f0dcee6","slug":"milk-container-fell-into-ravine-while-saving-truck-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-112356-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रक को बचाने में दुग्ध कंटेनर खड्ड में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रक को बचाने में दुग्ध कंटेनर खड्ड में गिरा
विज्ञापन
शमसाबाद। लखनऊ से आ रहा दुग्ध कंटेनर सामने ट्रक आने पर अनियंत्रित होकर पुलिया को तोड़ते हुए पांच फीट गहरे खड्ड में चला गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। क्रेन को बुलाकर कंटेनर को बाहर निकाला गया। इस दौरान आधे घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा।
चालक विकास कुमार गुरुवार भोर तीन बजे दुग्ध कंटेनर में दूध लेकर लखनऊ से शमसाबाद की ओर आ रहा था। अचानक नगला नान गांव के पास सामने से ट्रक आ गया। ऐसे में चालक विकास कुमार ने नियंत्रण खो दिया। दुग्ध कंटेनर पुलिया को तोड़ते हुए पांच फीट गहरे खड्ड में चला गया। धमाके की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
चालक विकास कुमार को बाहर निकाला। चालक ने कंटेनर खड्ड में जाने की सूचना शमसाबाद के दूध व्यापारी यूनिस को दी। यूनिस दूसरा वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर क्रेन मंगवाई गई। इसके बाद क्रेन से कंटेनर को निकालने की कवायद शुरू हुई। ऐसे में मौके पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग आधे घंटे बाद कंटेनर बाहर निकाला जा सका। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया।