{"_id":"6807d74099d8c74fb90d1be9","slug":"message-on-environment-on-earth-day-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-123209-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण का दिया गया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण का दिया गया संदेश
Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
श्री पांडवेश्वरनाथ मंदिर में रंगोली बनाते संस्कार भारती के पदाधिकारी।
- फोटो : श्री पांडवेश्वरनाथ मंदिर में रंगोली बनाते संस्कार भारती के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पृथ्वी दिवस के अवसर शहर के स्कूल व कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक संगठनों ने भी रंगोली आदि प्रतियोगिताएं कीं।
पृथ्वी दिवस के अवसर पर मंगलवार को मदन मोहन कानौडिया बालिका इंटर कॉलेज में ईको क्लब प्रभारी पारुल जैन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। ईको क्लब प्रभारी के साथ ही पूनम शुक्ल व दर्शन शुक्ला ने स्कूल परिसर में लगे विभिन्न पौधों के क्यूआर कोड जनरेट किए। वैष्णवी दुबे, आयुषी पाठक, सृष्टि राजपूत, दीक्षा, कनिष्का व ताहिरा आदि छात्राओं ने पोस्टर, निबंध व भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लिपिक राघव मिश्र, प्रदीप कुमार व पंकज औदिच्य आदि मौजूद रहे।
वहीं गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। अंशिका यादव ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रश्न पूछे। कक्षा छह के बच्चों ने नीम, गुड़हल, तुलसी व गुलाब व चमेली के पौधे लगाए। प्रधानाचार्य डॉ. लकी चावला आदि मौजूद रहे। वहीं श्री पांडवेश्वरनाथ मंदिर में संस्कार भारती की ओर से पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रंगोली बनाकर पर्यावरण का संदेश दिया गया।
डॉ. नवनीत गुप्ता, कुलभूषण श्रीवास्तव, नरेंद्र नाथ मिश्र, अनुभव सारस्वत, दीपक रंजन, डॉ. सर्वेश श्रीवास्तव व चित्रा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर सेनापति में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम हुआ। कृष्ण कुमार, प्रदीप अवस्थी रहे।