फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Members are thought to be uncontested gadget

निर्विरोध सदस्य बनने की लगा रहे जुगत

Sat, 13 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Members are thought to be uncontested gadget

कायमगंज। ग्राम पंचायतों सदस्य पदों का चुनाव ब्लाककर्मियों और प्रधानों की मिलीभगत से मखौल बन गया है। ब्लाक कार्यालय पर न तो चुनाव का कार्यक्रम चस्पा किया गया है और न ही नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए कोई काउंटर लगाया गया है। नामांकन पत्र खरीदने आने वाले दावेदार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया से बचने के लिए सभी सचिवों को नामांकन पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। सचिव प्रधानों से मिलकर निर्विरोध सदस्य चुने जाने की जुगत लगा रहे हैं।

विज्ञापन


आयोग द्वारा ग्राम सभाओं में रिक्त चल रहे सदस्य पद के लिए 21 फरवरी को उपचुनाव कराने की तिथि घोषित की गई थी, ताकि कोरम के अभाव में शपथ लेने से चूके प्रधानों को शपथ दिलाकर गांवों में विकास कार्य शुरू कराए जा सकें। सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का काम ब्लाक कार्यालय पर किया जाना चाहिए था। शनिवार को कई दावेदार नामांकन पत्र खरीदने आए लेकिन उन्हें वहां न तो बीडीओ मिलीं, न एडीओ पंचायत और न ही कोई सेक्रेटरी नजर आया।
विज्ञापन


रुटौल ग्राम पंचायत से आए खजांची यादव, शिवम मिश्रा, शैलेंद्र यादव, अमर कुमार, बहलोलपुर से आए अखिलेश, रामसेवक दुबे, सतेंद्र शर्मा, मोनू और राकेश आदि ने बताया कि वे सुबह से नामांकनपत्र खरीदने के लिए ब्लाक के चक्कर काट रहे हैं। यहां न तो नामांकन पत्र ही मिल रहे हैं और न ही कोई अधिकारी ही मिल रहा है। उन्होंने ब्लाक कर्मियों पर मनमाने तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाया। उन्होेंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया से बचने के लिए सचिवों के माध्यम से प्रधानों के मनमाने सदस्य बनाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ताकि मतदान कराने से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बीडीओ विमला देवी ने बताया कि वे निरीक्षण करने गई हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री की जिम्मेदारी सेक्रेटरी राजीव श्रीवास्तव को दी गई है। जब राजीव श्रीवास्तव से पूछा तो उन्होंने बताया कि अधिकारियों के निर्देशानुसार विकास खंड के 12 सचिवों को नामांकन पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि वे प्रधानों से मिल कर रिक्त पदों पर सदस्यों का नामांकन करा सकें। आयोग के निर्देश के बावजूद एडीओ पंचायत कार्यालय पर ताला लटका था। विकास खंड के बोर्ड पर चुनाव संबंधी कार्यक्रम को चस्पा नहीं किया गया था। अधिकांश लोगों को तो यह भी नहीं मालूम की कब नामांकन होगा और कब वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed