फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mela ramnagariya

कानपुर जोन से मंगाई गई फोर्स, लगेंगे वॉच टॉवर

Sun, 09 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
mela ramnagariya
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के लिए कानपुर जोन से फोर्स मंगाई गई है। मेले में घुड़सवार पुलिस भी तैनात रहेगी। पांच चौकियों में मेले को बांटा जाएगा। वहीं गंगा के किनारे निगरानी के लिए वॉच टावर लगाए जाएंगे। फ्लड कंपनी के जवान शाही स्नान के दौरान मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर प्रतिवर्ष लगने वाले रामनगरिया मेले का शुभारंभ 17 जनवरी को होगा। मेले में लाखों लोग कल्पवास कर स्नान कर पूजा अर्चना करते हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अजय प्रताप सहित सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बैठक की। मेले में थाना प्रभारी के पद पर पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर उमेश प्रताप सिंह की तैनाती की गई है। मेले में सुरक्षा को लेकर अस्थायी थाने के अलावा पांच चौकियां बनाई जा रही हैं। वहीं स्थानीय गोताखोरों की टीम भी सक्रिय रहेगी। पांचाल घाट पुल पर हर साल लगने वाले जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस को विशेष रूप से सतर्क किया गया है। सरकारी पंडाल के पास अग्नि शमन की एक गाड़ी व अन्य संसाधनों के साथ एक माह तक मौजूद रहेगी। पुलिस व पीएसी के अलावा मेले में होमगार्ड व पीआरडी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

मेले के लिए कानपुर जोन से 50 दरोगा, 2 सौ सिपाही, 40 महिला सिपाही, 4 यातायात पुलिस के दरोगा, 15 दीवान, 25 यातायात पुलिस के दीवान, एक बम निरोधक दस्ता, 2 फायर टैंकर, एक कंपनी पीएसी, दो प्लाटून फ्लड कंपनी की मांग की गई। कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज जनपद से भी फोर्स आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचूूपुर, मसेनी व पराग डेयरी के पास पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। शाही स्नान पर गैर जनपदों से आने वाले वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। इसको लेकर आसपास के जनपदों में पत्राचार किया जा रहा है।

मेला रामनगरिया में सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जा रहे हैं। कल्पवासियों की सुरक्षा का ध्यान रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। मेले के दौरान जाम न लगे इसको लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे है। स्थलीय निरीक्षण कर सभी बिंदुओं की जांच की गई है।
- प्रदीप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed