फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Master mind of GST theft absconded, left the other

जीएसटी चोरी का मास्टमाइंड फरार, दूसरे को छोड़ा

Sun, 04 Sep 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Master mind of GST theft absconded, left the other
कायमगंज। तंबाकू के कारोबार में फर्जी फर्मों के जरिये टैक्स चोरी करने वाला मास्टर माइंड जुबैर अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। मुकदमे में नामजद दूसरे आरोपी को पुलिस ने साक्ष्य के अभाव में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

कायमगंज में जीएसटी चोरी के बड़े खेल की सूचना पर जीएसटी की लखनऊ एसटीएफ के अपर आयुक्त अरविंद कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को 11 टीमों ने दो दिन छापेमारी कर 15 करोड़ का अघोषित माल पकड़ा। एक व्यापारी के यहां 88 लाख रुपया भी बरामद किया। इसके बाद जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड जुबैर खान की तलाश की गई।
विज्ञापन

जांच पड़ताल में पाया गया कि जुबैर ने पड़ोसी मजदूर रंजीत कुमार के नाम माहेश्वरिया फर्म का रजिस्ट्रेशन कराकर कारोबार किया है। दूसरी फर्म महाकाल इंटरप्राइजेज का रजिस्ट्रेशन राहुल कुमार के नाम से कराया है। मजदूर रंजीत ने टीम को बताया कि उसे इस फर्म की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका बैंक खाता खुलवाने और योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रपत्र लिए थे। जुबैर ने इन फर्जी फर्मों से दिल्ली और पंजाब की फर्मों को महंगे तंबाकू के माल की कम कीमत दर्शाकर करोड़ों का माल सप्लाई कर दिया। टीम ने शुक्रवार रात जुबैर और रामनरेश व अन्य अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। रामनरेश को पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

सीओ सोहराब आलम ने बताया कि जीएसटी की टीम ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। रामनरेश के खिलाफ अभी कोई धोखाधड़ी करने के साक्ष्य नहीं दिए हैं। ऐसे में गिरफ्तारी करने पर उसका कोर्ट से रिमांड भी मंजूर नहीं होगा। जब जीएसटी विभाग साक्ष्य देगा, तब गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed