{"_id":"6163312f8ebc3e9bb07ac133","slug":"mason-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-farrukhabad-news-knp657540355","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के यहां काम करने गए राजमिस्त्री की छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से नीचे गिरकर मौत हो गई। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया।
फतेहगढ़ क्षेत्र में छोटी जेल के पास स्थित वनखड़िया गांव निवासी हरिदत्त (45) राजमिस्त्री थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह राजेपुर सरायमेदा गांव निवासी मौसा पातीराम के यहां निर्माण कार्य करने आए थे। काम करने के दौरान राजमिस्त्री छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से झुलसकर वह छत से गिर गया। पातीराम लोगों क ी मदद से हरिदत्त को ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पत्नी पार्वती व पुत्री मधू अस्पताल पहुंचीं। मधू ने बताया कि पातीराम कई दिन से पिता को फ़ोन कर काम करने के लिए बुला रहे थे। हरिदत्त के दो पुत्र अमित व अजित हैं। मृतक के परिजन ने बताया कि हाईटेंशन लाइन छत से करीब दो मीटर ऊपर से गुजरी है। इसलिए कई राजमिस्त्री वहां काम करने से मना कर चुके थे। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दरोगा रामलखन ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव निवासी धीरेंद्र (42) के घर में शनिवार शाम पांच बजे केबल में फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई। के बल में फाल्ट सही करते समय करंट से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने घटना की पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।