{"_id":"650c89b3a4739ab862098e76","slug":"masked-youth-absconds-after-robbing-clerks-chain-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-811-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लिपिक की चेन लूटकर नकाबपोश युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लिपिक की चेन लूटकर नकाबपोश युवक फरार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नकाबपोश युवक महिला लिपिक की चेन लूटकर फरार हो गया। लुटेरे का साथी युवक टेंपो पर बैठकर महिला की रैकी करता आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई संदिग्धों की तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली।
कादरीगेट थाने के मोहल्ला केशवनगर नेकपुर निवासी स्व. राजेंद्र यादव की पत्नी सरला यादव लोहाई रोड स्थित एनएकेपी इंटर काॅलेज में लिपिक के पद पर तैनात हैं। वह गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे छुट्टी होने के बाद टेंपो से घर जा रही थीं। वह बढ़पुर मुख्यमार्ग पर उतरकर संकरी गली में पैदल अपने घर की ओर जा रही थीं। घर से कुछ दूर पहले एक गंदा सा अंगोछा मुंह में बांधे खड़े युवक ने गले में झपट्टा मारकर चेन तोड़ने का प्रयास किया। सरला ने उसे पकड़ा तो उसने गुत्थम गुत्था करके गले से चेन तोड़ ली और फरार हो गया। महिला ने चीख-पुकार मचाई, तो आसपास मकानों से कुछ लोग निकले। तब तक आरोपी भाग गया।
पीड़िता ने परिजनों के साथ घटना की सूचना आवास विकास चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। सरला यादव ने बताया कि एक युवक टेंपो पर बैठा था। जब वह उतर कर पैसे दे रही थीं, तभी युवक ने किसी को फोन किया। वह लुटेरे युवक का रैकी करने वाला साथी हो सकता है। पुलिस ने मुख्यमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, मगर देर शाम तक कुछ पता नहीं चला है। पीडि़ता ने तहरीर दे दी है।