फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mask ki kalabajari pakdi

ड्रग इंस्पेक्टर को मास्क की कालाबाजारी होते मिली

Thu, 19 Mar 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
mask ki kalabajari pakdi
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस से बचाव को हर काई मास्क ले रहा है। इससे इसकी मनमानी कीमत वसूली जा रही है। बुधवार को औषधि निरीक्षक ने चालक व कर्मचारी को भेजकर मास्क खरीदे। महंगा मास्क देने पर मेेडिकल स्टोर छापा मारा और मास्क सीज कर कब्जे में ले लिए। अब मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर में मास्क की कालाबाजारी जोरों पर है। एसडीएम सदर अनिल कुमार के निर्देश पर औषधि निरीक्षक एके चौधरी ने चार मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। भोलेपुर स्थित काव्या मेडिकल स्टोर पर 70 रुपये में जबकि कौशल मेडिकल स्टोर पर 50 से 100 रुपये में मास्क की बिक्री होते मिली। दोनों स्थानों पर 184 मास्क सीज कर कब्जे में लिए गए। संचालक क्रय-विक्रय अभिलेख भी नहीं दिखा सके। आवास विकास में निर्मला व लीला मेडिकल स्टोर पर भी जांच की गई। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सभी से क्रय-विक्रय अभिलेख मांगे गए हैं। भोलेपुर स्थित दोनों मेडिकल स्टोरों पर मास्क की कालाबाजारी व अन्य अनियमितताएं मिलीं। इनके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed