{"_id":"6aff3db5b28875ee4e0dadd5","slug":"married-womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112574-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संदिग्ध हालातों में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संदिग्ध हालातों में विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नौ माह पहले कोर्ट मैरिज करने वाली एक विवाहिता का शव बुधवार रात संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज में दो लाख रुपये न देने पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के कादरीगेट बगिया निवासी अंकित पांडेय ने 12 फरवरी को शिवानी वर्मा उर्फ अर्पिता से कोर्ट मैरिज की थी। बुधवार रात उसका शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतका के पिता रामप्रकाश, बहन दुर्गा देवी और भाई सोनू भी वहां पहुंच गए। भाई सोनू ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले बहन से फोन पर बात हो रही थी। अचानक फोन कट गया और बाद में कई बार मिलाने पर भी रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद पति अंकित ने वीडियो कॉल करके शिवानी के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। सोनू ने आरोप लगाया कि बहन के पैर फर्श में लगे थे और पास में एक कुर्सी रखी थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी थे।
दुर्गा देवी ने आरोप लगाया कि बहन के ससुराली दो लाख रुपये दहेज मांग रहे थे। दहेज न मिलने पर वे शिवानी का उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार समझाने के बावजूद वे नहीं माने और रुपये न दे पाने पर मारपीट की। उन्होंने कहा कि ससुरालियों ने हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे पर लटकाया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मायके पक्ष के लोग विवाद करते रहे। वह पुलिस पर प्राथमिकी लिखने का दबाव बना रहे थे। पुलिस देर रात तक उन्हें समझाती रही। हालांकि ससुराल पक्ष के लोगों पर पुलिस की निगरानी रही।