{"_id":"66feeeda8a30394c46037c15","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104083-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौैत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौैत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ससुराल में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। मारपीट के दौरान बहन को फोन पर आपबीती सुनाई, तो उसने फोन रिकार्डिंग भी कर ली।
नवाबगंज थाने के गांव सोना जानकीपुर निवासी राजपाल राजपूत बेटी गोल्डी (25) को बृहस्पतिवार सुबह अचेत अवस्था में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजपाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में बेटी की शादी मेरापुर थाने के गांव छिछौनापुर निवासी योगेश राजपूत के साथ की थी। शुरुआत से ही ससुरालीजन दहेज में जंजीर और एक लाख रुपये मांगने लगे।
मांग पूरी न होने पर गोल्डी के साथ मारपीट की गई। बुधवार रात गोल्डी के साथ मारपीट की गई, तो उसने घर पर फोन किया, मगर वह रिसीव नहीं कर सके। इसके बाद उसने बड़ी बहन कासगंज के गंजडुंडवारा थाने के गांव अकबरपुर पलिया निवासी माधुरी को फोन किया।
विज्ञापन
उस समय ससुराली उसे कमरे में बंद करके मार रहे थे। माधुरी ने मारपीट और गोल्डी पर हो रही प्रताड़ना की कॉल रिकार्ड कर ली। सुबह ग्रामीणों से अनहोनी की जानकारी पर वह छिछौनापुर पहुंचे।
राजपाल ने आरोप लगाया कि बेटी के साथ मारपीट के बाद गला दबाकर फंदे पर लटकाकर मार डाला गया। वह निजी अस्पतालों में भी दिखाने ले गए, मगर सभी ने मना कर दिया। मां गुड्डी देवी, भाई दीपक, राजन, दुर्गेश, बहन शिवानी का रो-रो कर बुरा हाल है। राजपाल ने बताया कि उन्होेंने थाने में तहरीर दे दी है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
सीओ कायमगंज जयसिंह परिहार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।