{"_id":"61d34013cc25033c521abbba","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-dowry-murder-case-farrukhabad-news-knp6733508148","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
मोहिनी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
-
- 1
-
Link Copied
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरिया मुकुंद में रविवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने फंदा लगाकर जान देने की बात कही है। वहीं, महिला के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है। बाकी परिजन घर पर नहीं मिले।
औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा मुन्नूशाह निवासी अहिवरन सिंह शाक्य ने अपनी पुत्री मोहिनी (23) का विवाह 18 नवंबर 2020 को मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरिया मुकुंद निवासी अनूप कुमार के साथ की थी। अनूप कस्बा स्थित एक प्राइवेट पैथोलॉजी में काम करता है। रविवार की देर रात मोहिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह मोहिनी के पिता अहिवरन सिंह परिजनों के साथ पहुंचे।
उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए मोहिनी को प्रताड़ित करने लगे थे। रात लगभग एक बजे ननद मृदुला ने उन्हें फोन पर बताया कि बीमारी से मोहिनी की मौत हो गई है। पिता अहिवरन सिंह की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पति अनूप कुमार को हिरासत में ले लिया। अन्य परिजन घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
सीओ राजवीर सिंह ने अनूप से पूछताछ की। अनूप ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। रात तकरीबन 12 बजे डेढ़ माह की बेटी के रोने पर उसकी नींद खुली तो मोहिनी को छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। परिजनों ने मिलकर उसे फंदे से उतारा।
पिता अहिवरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर विनोद कुमार, जेठ अश्वनी कुमार, जेठानी प्रतिभा, पति अनूप कुमार व ननद मृद़ुला के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ राजवीर सिंह गौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

गांव खिरिया मुकुंद में रोते बिलखते मोहिनी के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

गांव खिरिया मुकुंद में जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD