{"_id":"6a5e68ca1b3f8fb2220e6778","slug":"married-woman-dies-her-family-alleges-murder-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-145584-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। गांव लोखंडपुरा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति सहित ससुरालीजन पर मारपीट करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जनपद कन्नौज के थाना ठठिया क्षेत्र के गांव भुना निवासी वासुदेव ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री सीता की शादी 13 फरवरी 2024 को लोखंडपुरा निवासी प्रांशु यादव के साथ की थी। परिजन के अनुसार 18 जुलाई की सुबह सीता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। वहां से चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में उपचार के दौरान रविवार शाम को उसकी मौत हो गई।
सोमवार सुबह शव ससुराल पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मायके पक्ष को दी। विवाहिता के पिता वासुदेव, माता चंद्रावती, भाई उपदेश तथा अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। मां चंद्रावती ने आरोप लगाया कि शादी के दो वर्ष बाद भी संतान न होने को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था और इसी कारण उसे जहर देकर मार दिया गया। भाई उपदेश ने बताया कि विवाह के बाद से ही उसकी बहन के साथ कई बार मारपीट की गई। शव घर लाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।