{"_id":"5f79bd898ebc3e9bbd5f5018","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-dies-farrukhabad-news-knp586385486","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को पीटा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को पीटा, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मोहल्ला कूंचा भवानीदास में पंचनामा भरवाते दरोगा दीपक त्रिवेदी।
- फोटो : FARRUKHABAD
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, दम तोड़ा
फर्रुखाबाद। शादी के डेढ़ साल बाद दहेज के लिए विवाहिता को इस कदर पीटा गया कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस पर मायके वालों ने हंगामा कर दिया। भाई की तहरीर पर पति, देवर समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पंचमामा भरकर शव कब्जे में ले लिया है।
शहर कोतवाली के पांचाल घाट बंधा निवासी सुमंत दीक्षित ने बहन नीलम का विवाह 17 अप्रैल 2019 को किया था। इसमें पांच लाख रुपये दान दहेज में खर्च किए थे। शहर के मोहल्ला कूंचा भवानीदास निवासी बहन के पति प्रवेश अवस्थी, देवर विवेक अवस्थी, सास मीरा और मैया ससुर कौशल किशोर मिश्रा इस दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ससुरालीजन बाइक, 50 हजार रुपये और एक जंजीर की लगातार मांग करके नीलम को परेशान करते थे।
आरोप लगाया कि नौ सितंबर को नीलम के साथ मारपीट की गई। पति प्रवेश ने उसे पटक दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीन अक्तूबर की रात उसकी मौत हो गई। भाई सुमंत दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
बीमारी का दिल्ली में चल रहा था इलाज
तिकोना चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।हालांकि ससुराल पक्ष पर मौजूद इलाज के कागजों से लग रहा है कि विवाहिता गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा।