फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman and her lover caught at the bus stand.

Farrukhabad News: बस अड्डे पर विवाहिता व प्रेमी को पकड़ा

Tue, 09 Jun 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman and her lover caught at the bus stand.
फर्रुखाबाद। बस अड्डे के पास रविवार देर रात फरीदाबाद के एक युवक व नवविवाहिता को पति व विवाहिता के परिजन ने पकड़ लिया। नवविवाहिता और युवक की सरेआम पिटाई की गई। बाद में परिजन उन्हें जबरन एक कार में डालकर वापस ले गए।
विज्ञापन

विवाहिता का पति और मायके वाले आठ दिन से उनकी तलाश में थे। वे फरीदाबाद से कार लेकर पीछा कर रहे थे। एक युवक ने बताया कि यह उसकी पत्नी को 10 दिन पहले फरीदाबाद से बहलाकर लाया था। रविवार रात करीब 10 बजे महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास परिजन ने प्रेमी और विवाहिता को पकड़ लिया। दोनों को पीटते हुए बद्रीविशाल कॉलेज की ओर खड़ी कार में बैठाया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, किसी ने भी बचाने की कोशिश नहीं की। बाद में परिजन आनन-फानन में कार लेकर चले गए। कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि उन्हें एक लड़की के गुस्से में चले जाने की सूचना मिली थी। उसके माता-पिता उसे वापस ले गए, यह जानकारी पुलिस के पास है। युवक को ले जाने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed