{"_id":"5f9971a08ebc3e9b9575df12","slug":"marpeet-farrukhabad-news-knp590983056","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला परामर्श केंद्र के बाहर मारपीट करने में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला परामर्श केंद्र के बाहर मारपीट करने में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला परामर्श केंद्र के बाहर पति-पत्नी के परिजनों में बुधवार को मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़ लाई। पुलिस ने पकड़े गए चारों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
अमृतपुुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सर्वेश ने पुत्री रानी का डेढ़ वर्ष पहले कायमगंज के बगिया निवासी प्रियांक गुप्ता से विवाह किया था। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर रानी को प्रताड़ित करने लगे। रानी मायके आकर रहने लगी।
रानी ने ससुरालीजनों को खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी ने महिला परामर्श केंद्र को समझौते से विवाद के निस्तारण का आदेेश दिया। बुधवार को परामर्श केंद्र में सदस्य नीलम दुबे व महिला सिपाहियों ने दोनों पक्षों को बुलाया।
विज्ञापन
रानी के पिता सर्वेश व भाई पवन गुप्ता व दूसरे पक्ष से प्रियांक गुप्ता व उसके पिता मनोज गुप्ता परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाकर जोर-जोर से बोल रहे थे। अचानक दोनों पक्षों के लोग केंद्र के बाहर निकल आए और मारपीट करने लगे।
परामर्श केंद्र से फतेहगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सर्वेश व उसके पुत्र पवन तथा दूसरे पक्ष से प्रियांक व उसके पिता मनोज को पकड़ लिया।