फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Markets will be free from polythene and encroachmentMarkets will be free from polythene and encroachment

पॉलिथीन और अतिक्रमण से मुक्त होंगे शहर के बाजार

Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Markets will be free from polythene and encroachmentMarkets will be free from polythene and encroachment
फर्रुखाबाद। शहर का प्रमुख लिंजीगंज समेत अन्य बाजार अतिक्रमण की जद से मुक्त होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य और सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने व्यापारियों संग शुक्रवार को लंबी मंत्रणा की। कहा कि अतिक्रमण व्यापार को घुन की तरह खत्म कर देता है। लिहाजा बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करने का समय आ गया है। इसके लिए हर व्यापारी का पूरा सहयोग चाहिए। व्यापारियों ने भी अधिकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शहर के लिंजीगंज स्थित एक परिसर में शहर भर के व्यापारी जुटे। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य ने कहा कि शहर में अतिक्रमण है। इसीलिए जाम की स्थिति रहती है। उन्होंने कहा कि जाम की वजह से ग्राहक आना पसंद नहीं करते। इसका खामियाजा खुद व्यापारियों को ही भुगतना होता है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन से शहर की नालियां चोक हो रही हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में लालगेट से मऊदरवाजा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। सीओ सिटी ने कहा कि शहर के व्यापारी सहयोग करें। कोई भी नया काम करने से कुछ दिक्कतें जरूर आती हैं। जिस अच्छे कार्य का वर्तमान खराब होता है, उसका भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन

लिंजीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने आश्वस्त किया कि उनका पूरा बाजार अफसरों के साथ है। उन्होंने माना कि अतिक्रमण से जाम और जाम से ग्राहकों की कमी होती है। समाजसेवी अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ ने भी अफसरों को सहयोग के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए जागरुकता अभियान में कदम से कदम मिलाकर चलने का भरोसा दिया। व्यापारी नेता बॉबी मिश्रा, सत्येंद्र गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, ग्रीश राजपूत चंदा मियां आदि तमाम व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed