फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   manoj agrwal

अनुशासनहीनता में पूर्व एमएलसी मनोज बसपा से निष्कासित

Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
manoj agrwal
मनोज अग्रवाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पति व पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल को बसपा से निष्कासित कर दिया गया। बता दें कि मनोज की कई महीनों से सपा से नजदीकियां बढ़ रही थीं।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव ने पत्र जारी कर पार्टी से एमएलसी रहे मनोज अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने तथा अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मनोज अग्रवाल की गतिविधियों की जांच कराई थी। जिसमें वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए। उन्हें अनुशासन में रहने को कहा गया, मगर वह नहीं माने।
विज्ञापन

यहां बता दें कि मनोज अग्रवाल ने बसपा की टिकट पर ही अपनी पत्नी वत्सला अग्रवाल को पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा दिया था। कई महीनों से उनकी समाजवादी पार्टी से नजदीकियां बढ़ रही थीं। पिछले दिनों वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात भी कर चुके हैं। पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि बसपा में जिनकी सेवा करने आए थे, उनकी करते रहेंगे। वह चाहे रसोई के माध्यम से हो अथवा बेटियों की शादी। उन्होंने बेटियों को बहन मानकर पैर छूकर विदा किया है। उन लोगों से परिवार का रिश्ता है। वह कई अन्य माध्यमों से भी उनकी सेवा करते रहेंगे। अभी किसी अन्य पार्टी में जाने का मन नहीं बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed