फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Manger empty in cowshed, full of mud

गोशाला में चरनी खाली, कीचड़ की भरमार

Tue, 26 Jul 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Manger empty in cowshed, full of mud
मोहम्मदाबाद। गांव खटा स्थित गोशाला में गोवशों की हालत दयनीय है। वहां दोपहर 12 बजे तक चरनी खाली पड़ी होने से गोवंश भूखे थे। गोशाला में जगह-जगह गड्ढे होने से कीचड़ की भरमार है। तीन गोवंश बीमार व दो घायल हैं।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत मौधा के मजरा खटा में गोशाला है। इसमें इन दिनों गोवंशों की चरनी खाली पड़ी हैं। मैदान में खड़ी घास के भरोसे ही 342 गोवंश पल रहे हैं। गोशाला में गंदगी का अंबार लगा है। दोपहर 12 बजे तक चरनी में भूसे का एक तिनका भी नहीं था। चरनी की हालत से लग रहा था कि उसमें कई दिन से भूसा नहीं डाला गया है। इससे गोवंश भूख से परेशान थे। बरसात होने से पूरी गोशाला में कीचड़ की भरमार है। इससे गोवंश का बैठना भी मुश्किल है। कीचड़ भरे गड्ढों में गिरकर गोवंश चुटहिल हो जाते हैं। गोवंशों की देख-रेख के लिए सात गोपालक तैनात हैं।
विज्ञापन

गोपालक विनोद कुमार ने बताया कि अभी झाड़ू लगाकर गायों के भूसा डाला जाएगा। हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। तीन गोवंश बीमार व दो घायल हैं। इनके उपचार के लिए डॉ. बाबू सिंह आते हैं। भूसे का भंडारण पर्याप्त मात्रा में है। सचिव राजीव गौतम ने बताया कि बरसात होने से गोशाला में पानी भर गया है। जल्द ही मिट्टी डलवाकर सही करवाया जाएगा। गंदगी भी साफ कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed