{"_id":"6140e52a8ebc3e1eed40ef01","slug":"mangal-utsav-celebrated-in-the-court-of-old-hanuman-farrukhabad-news-knp6522088179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बूढ़े हनुमान के दरबार में मनाया मंगल उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े बूढ़े हनुमान के दरबार में मनाया मंगल उत्सव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के बड़े बूढ़े हनुमान मंदिर पर तीन दिन से चल रहे वार्षिकोत्सव का मंगल उत्सव के साथ समापन हो गया। नीबकरोरी धाम में भी कई प्रदेशों से आए भक्तों का तांता लगा रहा।
शहर के अड़तियान मोहल्ला स्थित मंदिर पर वार्षिकोत्सव मनाया गया। तीन दिन चले उत्सव में मंगलवार सुबह चोला श्रृंगार एवं झांकी दर्शन, मानस पाठ, भजन कीर्तन और सुंदरकांड पाठ किया गया। खाटू श्याम की झांकी हवन एवं महाआरती प्रसाद छप्पन भोग भंडारा हुआ।
मुख्य पुजारी पंडित चंद्र प्रकाश औदिच्य, पं. अरुण दीपक, हिमांशु ने बाबा का श्रृंगार किया। अंकित अग्रवाल, पवन अग्रवाल, भानु सिंह, आनंद शुक्ला, राम सनेही वर्मा, पिंकू वर्मा, राजू कश्यप आदि ने सहयोग किया। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नीबकरोरी मंदिर में भोर से ही भक्त पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
आचार्य त्यागीजी महाराज ने सुबह तीन बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए। चार बजे आरती संपन्न हुई। भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। बाबा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। सभी मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई। पुलिस और पीएसी तैनात रही। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद भी डटे रहे। मंदिर में त्यागी जी महाराज के साथ पुजारी राम लखन बाजपेई, श्यामजी, अभिषेक वर्मा आदि का सहयोग रहा। देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा।