फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mandi charge snatched from secretary caught in fraud

Farrukhabad News: फर्जीवाड़े में फंसे सचिव से मंडी का चार्ज छिना

Thu, 04 Jul 2024 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mandi charge snatched from secretary caught in fraud
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में द्वितीयक प्रवेश पर्ची के फर्जीवाड़े में फंसे सचिव के पास से मंडी का चार्ज छीन लिया गया है। उपनिदेशक ने कमालगंज मंडी के निरीक्षक को सातनपुर मंडी के प्रभारी सचिव का अतिरिक्त चार्ज दे दिया है। इससे सचिव पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन


एशिया की बड़ी मंडियों में शामिल शहर की सातनपुर आलू मंडी में सचिव रामसेवक वर्मा के कार्यकाल में फर्जीवाड़ा की हदें पार हो गईं। फर्जी फर्म बनाकर आलू व्यापार करने की शिकायतें हुईं। जांच के दौरान फर्म के कागजात ही गायब कर दिए गए।
विज्ञापन

दूसरे जिले की मंडियों से कटी 6-आर रसीद पर सातनपुर मंडी में फर्जी तरीके से द्वितीयक प्रवेश पर्ची काटकर लाखों के वारे-न्यारे किए गए। अमर उजाला ने खुलासा किया तो मंडी सभापति सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने शिकंजा कसा। उन्होंने जांच के लिए सचिव से पत्रावली तलब की, लेकिन कई पत्राचार के बावजूद सचिव ने रिकार्ड नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया की एक फर्म के नाम काटी गई द्वितीयक प्रवेश पर्ची में अंकित ट्रकों के नंबरों की सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने एआरटीओ के एम-परिवहन एप पर जांच कराई। इसमें 350 से 450 क्विंटल आलू ले जाने वाले ट्रकों के नंबर कार, बोलेरो, पिकअप आदि के निकले। इससे फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। फर्जी प्रवेश पर्ची में 10 रुपये प्रति क्विंटल वसूली भी की गई।
सिटी मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में उपनिदेशक मंडी को पत्र भेजा। मंडी निदेशक ने कमेटी से जांच कराई तो मंडी सचिव फर्जीवाड़े में फंस गए। उपनिदेशक संतोष कुमार ने मंडी सचिव रामसेवक वर्मा को चार्ज से हटा दिया। उनके स्थान पर कमालगंज मंडी निरीक्षक सूरज सहाय सक्सेना को सातनपुर मंडी मंडी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।


सचिव पर शीघ्र होगी कार्रवाई
मंडी निदेशक लखनऊ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने उपनिदेशक को प्रभारी मंडी सचिव रामसेवक वर्मा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के आदेश दिए हैं। फर्जीवाड़े के मामले में शीघ्र ही प्रभारी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed