{"_id":"614c529d8ebc3efd5c0f1d01","slug":"man-died-due-to-high-tension-line-current-in-indore-relatives-jammed-by-keeping-the-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की हुई थी मौत, शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की हुई थी मौत, शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
Thu, 23 Sep 2021 03:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Sep 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में ट्रक के हेल्पर का शव रखकर परिजनों ने कमालगंज कस्बा के रामलीला मैदान के पास मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने के लिए लोगों को समझाती रही।
ट्रक पर गए सिंधौली निवासी हेल्पर सत्येंद्र कुमार (18) की तीन दिन पूर्व इंदौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। गुरुवार को एंबुलेंस से शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित ट्रक मालिक की दुकान के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाने के दौरान लोगों की राहगीरों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। थाने में दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।