फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Malaysia Frrukabad;s potato departs

मलेशिया रवाना हुआ फर्रुखाबादी आलू

Wed, 25 Mar 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 25 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Malaysia Frrukabad;s potato departs
केंद्र सरकार के न्यूनतम निर्यात कीमत वापस लेने के बाद फर्रुखाबादी आलू के
विज्ञापन
निर्यात की संभावनाएं बढ़ गई हैं। 145 टन फर्रुखाबादी आलू मलेशिया जाएगा। 58 टन की पहली खेप जिले से रवाना हो गई है। आलू निर्यात होने से दामों में इजाफा होने की भी संभावनाएं बढ़ी हैं।

अभी आलू की मंदी के चलते किसानों को एक बीघा में 10 से 12 हजार रुपये का नुकसानी उठानी पड़ रही है। शीतगृह लगभग फुल होने की स्थिति में हैं। मजबूरन किसनों ने बड़ी तादाद में आलू को खेतों में पुआल से ढककर रखा हुआ है। इन्हें कीमतों में इजाफा होने की उम्मीद है। इस बीच केंद्र सरकार ने न्यूनतम निर्यात कीमत वापस लेकर निर्यात का रास्ता साफ कर दिया है।

जिले से आलू मलेशिया को निर्यात हो रहा है। मेरठ के आलू कारोबारी जिले में डेरा जमाए हैं।
जिले से 145 टन आलू मलेशिया को निर्यात होगा। 58 टन की पहली खेप मंगलवार को ट्रकों से गुजरात बंदरगाह के लिए रवाना हो गई है। यहां जहाजों से आलू मलेशिया पहुंचेगा। 87 टन आलू की और खरीद की जा रही है। निर्यात होने वाला आलू

3797 प्रजाति का है। यह आलू 500 से लेकर 551 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। मलेशिया के बाद और भी देशों में आलू निर्यात होने की उम्मीद है। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि मेरठ के कारोबारी मलेशिया निर्यात के लिए आलू खरीद कर रहे हैं। मंडी में ही आलू ग्रेडिंग की जा रही है। बड़े पैमाने पर निर्यात होने से आलू के दामों में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed