{"_id":"6a9c6383e66b0518050bcc4a","slug":"maize-reached-2400-per-quintal-while-wheat-touched-2725-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-148003-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मक्का 2400 तो गेहूं 2725 रुपये क्विंटल तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मक्का 2400 तो गेहूं 2725 रुपये क्विंटल तक पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद/कमालगंज। आलू की मांग में कमी के बावजूद मुख्य अनाज गेहूं और मक्का के भाव में तेजी बनी हुई है। मक्का का मंडी भाव 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वहीं, थोक में गेहूं 2725 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।
बाहर की मंडियों से मजबूत मांग के कारण अनाजों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। कई किसानों ने अधिक भाव की उम्मीद में अपनी फसल रोक रखी थी, जिससे उन्हें फायदा हुआ है। गर्मी की मक्का की फसल कृषि उत्पादन मंडी समिति में 1900 रुपये प्रति क्विंटल से शुरू हुई थी। धीरे-धीरे भाव बढ़ते रहे। शनिवार को मंडी में 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक किसानों की मक्का खरीदी गई। थोक विक्रेता और आढ़ती मक्का को गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान की फैक्ट्रियों में भेज रहे हैं। अच्छी मांग के कारण आढ़तियों को फैक्ट्रियों से भुगतान भी जल्दी मिल रहा है।
गेहूं के भाव में भी बढ़ोतरी
गेहूं की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। जिन किसानों ने फसल तैयार होने पर गेहूं रोक लिया था, उन्हें भी बढ़े हुए भाव का लाभ मिला है। इस समय गेहूं 2725 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। गल्ला व्यापारियों के अनुसार, कम बारिश से मक्का की गुणवत्ता अच्छी रही है। ज्यादातर मक्का चमकदार और सूखी होने के कारण फैक्ट्रियों में अच्छी निकल रही है।