फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mahila ki maut

ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौत

Tue, 13 Oct 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
mahila ki maut
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते राखी के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार से जा रहे सीमेंट भरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे ट्राली के पहिये के नीचे आकर महिला की मौत हो गई। पति और आठ साल का बेटा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी दुर्योधन मंगलवार सुबह पत्नी राखी (35) के साथ ससुराल फतेहगढ़ कोतवाली के गांव बुढ़नापुर आया था। शाम करीब साढ़े चार बजे वह बाइक से पत्नी और बेटे रितिक (8) के साथ घर जा रहा था। वह हथियापुर बाजार पहुंचा, तो सामने से सीमेंट भरकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्योधन हेलमेट लगाए था। पीछे बैठी पत्नी राखी उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। ट्राली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। दुर्योधन और बेटा रितिक दूसरी तरफ जा गिरे। हादसे के बाद भागने का प्रयास करने पर लोगों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ाकर दबोच लिया।
विज्ञापन

महिला को पहिये के नीचे से लोगों ने खींचा। बाजार के तमाम लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने लोगों को दूर किया और शव को वाहन से लोहिया अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखी को मौत खींचकर ले गई
राखी के जेेठ अर्जुन ने बताया कि बहू जब सुबह घर से निकली थी, तो उसने उनसे कहा था कि वह शुक्रवार को वापस आएगी। पति के लौटने की बात कही थी। दुर्योधन ने बताया कि साले संदीप ने रोका, तो पत्नी से रुकने को तैयार हो गई। मगर बाद में अचानक बोली कि वह भी साथ चलेगी। क्या पता था कि मौत उसका इंतजार कर रही है। यह बताते-बताते वह अचेत हो गया। मृतका का देवर सोलंकी शहर के मोहल्ला श्यामनगर में मौसी के यहां आया था। यहां से वह अपनी नानी रामबेटी को लेकर घर जा रहा था। तो उसके पिता ने फोन पर दुर्घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पहुंच गया।

रितिक। संवाद

रितिक। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed