फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Maharaja Agrasen's procession set out amidst the triumphant cheers of the Agra community.

Farrukhabad News: अग्रकुल के जयघोष से निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

Sun, 11 Oct 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen's procession set out amidst the triumphant cheers of the Agra community.
फर्रुखाबाद। अग्रवाल सभा भवन की ओर से शनिवार रात महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। अग्रवाल समाज की महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वृंदावन के वैष्णवों ने हरे राम, हरे राम की धुन पर पूरे मार्ग में संकीर्तन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा व आरती उतार कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा लोहाई रोड के भारतीय पाठशाला से शुरू हुई। यहां से चौक नेहरू रोड, घुमना, नितगंजा, मठिया देवी परिक्रमा करके अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। लोहाई रोड पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, सारांश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन का माल्यार्पण किया। उमेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और सुधांशु अग्रवाल ने आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

नेहरू रोड पर मोहन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, पराग अग्रवाल, नारायण प्रसाद अग्रवाल, संजय गर्ग, विवेक अग्रवाल और गौरहरि अग्रवाल ने यात्रा में चल रहे लोगों को जलपान कराया। मार्ग में भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज से माहौल भक्तिमय रहा। स्वागत द्वारों पर लोग पहले से ही आरती सजाए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला पहुंचने पर मंत्री रचित अग्रवाल, संरक्षक विनोद अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व महाआरती की। इस दौरान प्रदुम्न अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, शरद अग्रवाल, प्रतीक गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रजत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed