फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mafia Anupam Dubey sent from Agra to Mathura jail, had complained about the jail administration in the court

UP: माफिया अनुपम दुबे को आगरा से मथुरा जेल भेजा, कोर्ट में की थी जेल प्रशासन की शिकायत, ये है वजह

Sun, 03 Dec 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Dec 2023 11:42 PM IST
सार

Farrukhabad Crime: शासन के आदेश पर बसपा नेता को आगरा जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। बसपा नेता की ओर से कोर्ट में वकील जितेंद्र सिंह चौहान ने प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया कि बसपा नेता को क्षय रोगियों की बैरक में रख कर प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Mafia Anupam Dubey sent from Agra to Mathura jail, had complained about the jail administration in the court
बसपा नेता अनुपम दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे को आगरा जेल से जिला जेल मथुरा स्थानांतरित कर दिया गया है। बसपा नेता ने कोर्ट में आगरा जेल के अधिकारियों के खिलाफ शिकायती प्रार्थनापत्र देकर क्षय रोगियों की बैरक में बंद करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे ने 14 जुलाई 2021 को न्यायालय में समर्पण कर दिया था। उन पर जीआरपी इंस्पेक्टर रामनिवास यादव व लकड़ी ठेकेदार शमीम की हत्या के मुकदमे सहित 63 मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन

बसपा नेता को जिला जेल से मैनपुरी स्थानांतरित किया गया था। एक वर्ष बाद मैनपुरी जेल से बसपा नेता को जनपद फिरोजाबाद जेल भेज दिया गया था। शासन के आदेश पर बसपा नेता को आगरा जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। बसपा नेता की ओर से कोर्ट में वकील जितेंद्र सिंह चौहान ने प्रार्थनापत्र दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर को तलब कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए थे
इसमें आरोप लगाया कि बसपा नेता को क्षय रोगियों की बैरक में रख कर प्रताड़ित किया जा रहा है। कोर्ट ने इस मामले में जेल प्रशासन को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। आदेश का अनुपालन नहीं करने पर आगरा जिला जेल के जेलर को तलब कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए थे।

रविवार को स्थानांतरित किया गया है
रविवार को माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे को जिला जेल आगरा से जिला जेल मथुरा भेज दिया गया। आगरा जिला जेल के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि माफिया को मथुरा जिला जेल में रविवार को स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed