{"_id":"603257a18ebc3ee9276a1d47","slug":"made-aware-about-family-planning-farrukhabad-news-knp6131654197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस
विज्ञापन
परिवार नियोजन के प्रति किया जागरूक
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरगांव का सीएमओ ने शुभारंभ किया। इसमें दंपति को परिवार नियोजन के लिए जागरूक करने के साथ उन्हें गर्भनिरोधक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
मोहम्मदाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरगांव में सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया का वितरण कर खुशहाल परिवार दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जब संसाधन सीमित हैं, तो आबादी को भी सीमित रखना जरूरी है। दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखना चाहिए। इससे महिला दूसरे गर्भधारण के लिए तैयार होने के साथ मातृ व शिशु मृत्यु दर पर भी नियंत्रण होगा।
एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह ने शादी के दो वर्ष बाद ही दंपतियों को बच्चे के बारे में सोचने के लिए जागरूक किया। ताकि वे परिवार को समझने के साथ बच्चों का पालन-पोषण ठीक तरीके से कर सकें।
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी डॉ.अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों की संख्या व उनके जन्म में अंतर पर ही महिला का स्वास्थ्य निर्भर होता है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाए गए खुशहाल परिवार दिवस में दंपतियों को गर्भनिरोधक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उन्हें परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया गया। डीपीएम कंचन बाला, डॉ.सौरभ कटियार आदि मौजूद रहे।
जिला परिवार नियोजन एवं लाजिस्टिक मैनेजर विनोद कुमार बताया कि 21 जनवरी को मनाए गए खुशहाल परिवार दिवस में 245 लोगों को माला एन, 289 को साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया, 52 को त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, 62 को कापर टी, 2 7 को प्रसव पश्चात कापर टी और 2,725 लोगों को कंडोम का वितरण किया गया।