फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Made at the conclusion of the banquet made ??a virtue of Chaitra Navratri girl

चैत्र नवरात्र के समापन पर कन्या भोज करा कमाया पुण्य

Sat, 28 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 28 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Made at the conclusion of the banquet made ??a virtue of Chaitra Navratri girl
चैत्र नवरात्र की नवमी पर शनिवार को घरों और मंदिरों में कन्या भोज कराया
विज्ञापन
गया। नवरात्र का आखिरी दिन होने से शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सुबह से देर रात तक मां के जयकारे गूंजते रहे। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।

शनिवार को नवमी पर हवन के बाद मां दुर्गा का पूजन-अर्चन करके भोग लगाया गया। इसके बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। भोज के बाद कन्याओं को दक्षिणा स्वरूप किसी ने दुर्गा  की फोटो, प्लेट और कापी, पेंसिल दिए तो किसी ने कपड़े। मंदिरों में भी लोगों ने कन्याओं को भोज कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां का भोग प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर व्रत तोड़ा। मठिया देवी, शीतला देवी, गुरुगांव देवी, संतोषी माता मंदिर बढ़पुर, गमा देवी मंदिर फतेहगढ़ और

वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर में भक्तों का रेला उमड़ा। गुरुगांव देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, वैष्णों देवी मंदिर में लाइन लगाकर भक्तों ने मां के दर्शन किए। इस दौरान प्रसाद पाने के लिए भी भक्तों की लंबी लाइन लगी। गुरुगांव देवी मंदिर और मठिया देवी मंदिर में खीर, चना व हलवा बांटा गया।

उधर, मोहल्ला छावनी स्थित श्री महाकाल मंदिर में नवमी पर कन्याओं को भोज कराने के साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। रामदरबार की भव्य झांकी सजाई गई। कृष्ण बहादुर अस्थानी और अर्चना दीक्षित ने मुनि अलौकिक महाराज के साथ पूजन-अर्चन संपन्न करवाया। इस अवसर पर अवधेश वाजपेयी, धीरज

सिंह, रामनाथ पाल, दाताराम, बालकृष्ण, ओमप्रकाश, गणेश, उमेश कुमार, राजेश गुप्ता, निर्मला वाजपेयी, सरोज, पदमा, शोभा, मुन्नी देवी, जगदेवी, कृष्णा देवी, रेनू, ज्ञानवती, गुड्डू पंडित, बबली सक्सेना सच्चिदानंद वर्मा, नित्यानंद वर्मा और लकी सक्सेना आदि मौजूद रहे।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार महामाई मंदिर राजीव नगर, बाबा लक्ष्मनदासपुरी नीबकरोरी मंदिर, कसबा चौराहा स्थित काली देवी मदिर में हवन-पूजन किया गया। सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। यह आलम नरायनदेव मंदिर नदौरा में रहा। नवमी को लेकर घरों और मंदिरों में कन्या भोज कराया गया। नरायन देव मंदिर में लाइन लगवाकर

श्रद्घालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण में भारत सिंह, दिवारीलाल, तुलाराम, रामप्रकाश, जगपाल, प्रदीप यादव और जयंत आदि लगे रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed