{"_id":"72a55930d9767e45f1b231a9a5ee128e","slug":"made-a-fuss-of-the-children-in-cultural-programs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मचाया धमाल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में रविवार को सांस्कृतिक
विज्ञापन
कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि भोजपुर
विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने लोक विधाओं को बढ़ावा देने पर बल दिया।
फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आल्हा गायन, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। फैंसी ड्रेस में नन्हें-मुन्ने बच्चे देखते ही बन रहे थे।
आकाश गुप्ता ने गीत सुनाया हिंदू लाल रंग मुस्लिम को हरा रंग है प्यारा, श्वेत ईसाई और सिख ने केसरिया है धारा, बदल सको तो बदल के देखो यह दावा है हमारा, कफन का रंग तो एक है हमारा-तुम्हारा। प्रिया सिंह ने कमली-कमली गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर शकील खां, प्रभाशंकर औदिच्य, दिलशाद खां, मुर्तजा खां, जर्नादन यादव, अमित गुप्ता, देवेश यादव, अनिल राठौर, आकाश गुप्ता, बैजनाथ सिंह और अशोक दुबे आदि मौजूद रहे।