फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   maarpeet

चेयरमैन व पुत्र के खिलाफ धारदार हथियार से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Dec 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
maarpeet
मोहम्मदाबाद। सिपाही पुत्र पर बंटवारे की रंजिश में धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन व उनके बड़े पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल सिपाही का मेडिकल कराया गया। इसमें धारदार हथियार से हमले की पुष्टि नहीं हुई। कोतवाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी वरुण कुमार यादव ने अपने पिता नगर पंचायत चेयरमैन हरीश कुमार यादव, बड़े भाई गौरव यादव के खिलाफ धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि वह जिला मथुरा में पुलिस में सिपाही है। बुधवार को अवकाश पर अपने घर रोहिला में आया था। बटवारे की रंजिश में भाई व पिता ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल सिपाही वरुण कुमार यादव का सीएचसी में मेडिकल कराया। इसमें धारदार हथियार से हमला करने की पुष्टि नहीं हुई है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर चेयरमैन व उनके बड़े पुत्र के खिलाफ धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल में धारदार हथियार से हमले की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed