फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Love on Instagram, then suspicion of contact with another man, called on some pretext and killed

Farrukhabad News: इंस्टाग्राम पर प्रेम, फिर दूसरे से संपर्क का शक, बहाने से बुलाकर मार डाला

Mon, 20 Apr 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Love on Instagram, then suspicion of contact with another man, called on some pretext and killed
फोटो-33 हत्यारोपी अनीस जाटव। स्रोत: सोशल मीडिया
जहानगंज। इंस्टाग्राम पर हुई नजदीकी प्यार में बदल गई। फिर प्रेमी दूसरे से संपर्क का शक करने लगा। इसके चलते ही किशोरी को बहाने से बुलाकर काली नदी पुल पर गला रेत कर हत्या कर शव फेंक दिया गया था। भाई ने सेंट्रल जेल चौराहा निवासी अनीस व साथी पर प्राथमिकी लिखाई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सबूत जुटाने में लगा है। थाने और पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन बेहाल दिखे।
विज्ञापन




कन्नौज जिले के थाना व कस्बा छिबरामऊ के एक मोहल्ला निवासी बीएससी की छात्रा किशोरी के भाई ने फतेहगढ़ कोतवाली के सेंट्रल जेल चौराहा निवासी अनीस व साथी पर प्राथमिकी लिखाई। कहा कि 17 अप्रैल की दोपहर एक बजे के करीब बहन मां की दवाई लेने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद शाम तक न लौटी। मां ने मामा को बुलाकर रिश्तेदारी में खोजबीन कराई। 18 अप्रैल को वह थाने गए, तो पता चला कि जहानगंज क्षेत्र के काली नदी के पास एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। मां, मामा और मौसेरे भाई ने कपड़े की फोटो और मॉर्चुरी में शव की शिनाख्त बहन के रूप में की गई। भाई ने बताया कि अनीस से बहन की इंस्टाग्राम पहचान हुई। प्रेम की बात कहकर उसने नजदीकी बना ली। पता चलने पर उसे फोन पर कई बार हड़काया मगर वह जान से मारने की धमकी देने लगा था। बहन ने बात करना बंद कर दिया, तो वह किसी और से नजदीकी का शक जताकर हड़काता था। इसी के चलते उसने गला काटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दोपहर बाद वह उसे छिबरामऊ भी लेकर गई। पुलिस सबूत एकत्रित करने में जुटी है। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अनीस अकेला नजर आया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




फोन पर करता था बात, आरोपी को हड़का चुका था भाई



भाई ने बताया कि पिता दिसंबर में गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करने चले गए थे। करीब डेढ़ माह पहले ही वह पिता के पास नौकरी करने गए थे। इसी का फायदा उठा अनीस बहाने से बहन को बुलाकर ले गया होगा। कई बार उसे फोन पर हड़काया मगर वह हरकत से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाइक व चाकू बरामद करने की कवायद



पुलिस किशोरी की हत्या में प्रयोग की गई बाइक व चाकू की बरामदगी के कवायद में जुटी है। पुलिस को छिबरामऊ के कुछ सीसीटीवी कैमरों में किशोरी के आसपास एक बाइक दिखाई दी थी। तभी पुलिस को शक हो गया था मगर अब हत्या की वजह साफ हो गई।



सरेशाम हुई हत्या, निकलते वाहनों की नहीं पड़ी नजर



पुलिस को भले ही रात आठ बजे के करीब हत्या की जानकारी हुई हो मगर आरोपियों ने घटना को अंजाम सरेशाम ही दे दिया था। जिस समय पुलिस पहुंची, तो जिस स्थान पर शव पड़ा था, उससे तीन-चार मीटर ऊंचाई पर ताजे खून से सनी मिट्टी पड़ी थी। वहां से नीचे की ओर घिसटन के निशान भी पुलिस को मिले थे। ताजे खून की मिट्टी से साफ है कि कुछ घंटे पहले ही किशोरी की हत्या की गई होगी।



चरवाहों की भीड़ देख रुके बाइक सवार युवक ने दी थी सूचना



घटना के दिन एक बाइक पर सवार युवक दो महिलाओं को लेकर छिबरामऊ की ओर जा रहा था। उसकी बाइक में उधरनपुर के सामने पेट्रोल खत्म हो गई। प्रेम चतुर्वेदी की दुकान पर पेट्रोल डलवाते समय उसने युवती का शव पड़े होने की सूचना दी थी। प्रेम चतुर्वेदी ने बताया कि युवक ने बताया कि जानवर चराने वाले लोगों की भीड़ लगा थी। तभी उन्होंने बाइक रोककर जानकारी हासिल की थी।




घर से छुरी लेकर निकला, हत्या के बाद आया घर



फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल निवासी अनीस घर से ही किशोरी की हत्या करने के इरादे से ही निकला था। उसने घर से ही छुरी ली थी। इसके बाद बाइक से वह किशोरी के घर के बाहर मुंह में गमछा बांधकर पहुंचा। इशारे से किशोरी को बुलाया और काफी दूर तक आगे बाइक से चला और पीछे पैदल किशोरी चलती गई। पुलिस सूत्र बताते हैं कि अनीस ने किशोरी को बाइक पर बैठाया और सीधे काली नदी पुल के पास पहुंचा। वहां किशोरी की कानपुर देहात के एक युवक से नजदीकी की बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। तभी किशोरी ने अनीस के थप्पड़ मार दिया। इसी के बाद उसने गुस्से में छुरी निकालकर उसके गले पर वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अनीस सीधा अपने घर आया था। उसके पिता की बूरावाली स्थित प्लाजा में मोबाइल मरम्मत की दुकान है। अनीस मकानों पुट्टी व पेंट का काम करता था। वह तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed