फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Loss worth thousands due to fire caused by short circuit in shop

Farrukhabad News: दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से हजारोें का नुकसान

Thu, 05 Sep 2024 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Loss worth thousands due to fire caused by short circuit in shop
फर्रुखाबाद। कबाड़ की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।दमकल ने एक घंटे में आग को बुझा दिया। कोतवाल ने मौके पर जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के भोलेपुर निवासी लाल सिंह उर्फ प्यारे कबाड़ी की गीतापुरम कालोनी में कबाड़ की दुकान है। मंगलवार की रात को लगभग 11:30 बजे बिजली के तार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने दुकान के बाहर रखे पुराने टायर व प्लास्टिक के सामान को चपेट में ले लिया। आग कुछ देर में ही उग्र हो गई। जानकारी मिलने पर लाल सिंह ने दमकल व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

आस पास के मकान में रह रहे लोग भी वहां एकत्र हो गए। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। पड़ोसी दुकानदार जीतू चौरसिया को दुकान के बाहर लगा बोर्ड आग में जल गया। कोतवाल आमोद सिंह ने मौके पर जाकर आग के कारणों की जानकारी की। लाल सिंह ने बताया कि आग से तीस हजार रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया। शार्ट सर्किट से आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed