फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lord Rama slew Tadaka, the destroyer of the Yajna.

Farrukhabad News: यज्ञ विध्वंस करने वाली ताड़का का प्रभु राम ने किया वध

Tue, 13 Oct 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama slew Tadaka, the destroyer of the Yajna.
कमालगंज। प्रभु राम का सिंहासन सोमवार को मुख्य मार्ग पर बैंडबाजे के साथ निकला। सिंहासन पर बैठे श्रीराम सहित चारों भाइयों की छवि को लोग निहार रहे थे। रामलीला मैदान में रथ पहुंचने पर विश्वामित्र आगमन व ताड़का वध लीला खेली गई। यज्ञ विध्वंस करने वाली ताड़का राक्षसी का श्रीराम ने वध किया।
विज्ञापन

लीला प्रसंग में महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने यज्ञ की रक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को अपने साथ वन ले जाने का आग्रह राजा दशरथ से किया। महाराज दशरथ ने काफी सोच विचार कर अंत में राम व लक्ष्मण को विदा किया। महर्षि के साथ जब दोनों भाई जंगल में जा रहे थे, तभी ताड़का राक्षसी यज्ञ विध्वंस करती है। सुकुमार बालकों पर क्रोधित ताड़का झपट पड़ी।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम ने एक बाण से ही उसका वध कर दिया। लक्ष्मीकांत व राजकिशोर मिश्रा ने लीला निर्देशन किया। रामलीला सेवक रवि कुमार कुशवाहा, दिव्यांशु हलवाई, अवधेश मलैया, रामजी आदि व्यवस्था में रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed