फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Looted two and a half lakh rupees from farmer

किसान सरिया मार लिया घायल, 2.50 लाख लूटने का आरोप

Fri, 05 Feb 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Looted two and a half lakh rupees from farmer
शाहजहांपुर जिले से पिपरमेंट का तेल बेचकर बाइक से लौट रहे किसान को बदमाशों ने डंडा मारकर गिरा दिया और उससे ढाई लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने लूट को गलत बता मारपीट की एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मंतपुरा निवासी किसान ब्रजेश कुमार गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पर ढाई क्विंटल पिपरमेंट का तेल शाहजहांपुर जिले के कलान में बेचने ले गए थे। तेल बिक्री के ढाई लाख रुपये लेकर वह रात में बाइक पर गांव लौट रहे थे। गांव पथरामई के पास चार बदमाशों ने किसान को घेरकर डराने के लिए हवा में फायर किए।
विज्ञापन

ब्रजेश ने बाइक रोकी तो एक बदमाश ने सरिया से उनके सिर पर हमला कर दिया। ब्रजेश लहूलुहान होकर बाइक समेत गिर पड़े। बदमाश उनके ढाई लाख रुपये लूट ले गए। होश में आने पर बृजेश ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें घर ले गए। शुक्रवार सुबह किसान ने थाने जाकर लूट की तहरीर दी। पुलिस ने टरकाने का प्रयास किया तो ब्रजेश थाने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा। पुलिस ने मारपीट की एनसीआर दर्ज की है। ब्रजेश ने बताया कि होश में आने पर रात में ही मोबाइल से सिवारा चौकी इंचार्ज डीपी गौतम को सूचना देनी चाही लेकिन उनका मोबाइल व्यस्त था। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि लूट का आरोप गलत है। पलितपुरा निवासी कल्लू, टर्रे, शिवन के खिलाफ मारपीट में एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed