फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   loot,mahila,sasural

सात ससुरालीजनों पर लूट का दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
loot,mahila,sasural
कायमगंज। कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला ने सात ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुरालीजन उसकी दूसरी शादी करकार उसके हिस्से की संपत्ति हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन

गांव नगला बसोला निवासी सोनी के पति मुकेश की सितंबर 2020 में मौत हो गई थी।
वह अपने दो बच्चों के साथ ससुराल से अलग घर में रहती है। आरोप है कि उसकी संपत्ति हड़पने के लिए ससुर लालाराम जबरन उसकी दूसरी शादी कराना चाहते हैं। बीती 13 जनवरी को सोनी अपने कमरे के बाहर धूप में बैठी थी।
विज्ञापन

तभी उसके ससुर व अन्य लोग आए और जबरन शादी का दबाव डालते हुए मारपीट करने लगे।
बक्से में रखे सोने के कुंडल, चांदी की पायल व 500 रुपये भी लूट ले गए।
सोनी ने कोर्ट के आदेश पर ससुर लालाराम, सास ललिता देवी, देवर अखिलेश व प्रवेश, बालिस्टर, राजुकमार निवासीगण ग्राम नगला बसोला, रामसागर निवासी ग्राम नयागांव थाना कलान, जनपद शाहजहांपुर के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed