फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   lohiya hospital,janch,farrukhabad news

केमिकल खत्म, लीवर व किडनी की जांच बंद

Sat, 02 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
lohiya hospital,janch,farrukhabad news
लोहिया अस्पताल की लैब में खराब मशीन दिखाता कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की लैब में रीजेंट (जांच में प्रयोग होने वाला केमिकल) खत्म होने से लिवर और किडनी की जांचें आठ दिन से बंद हैं। इससे यहां आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में यह जांचें हो रही हैं लेकिन जानकारी के अभाव में लोग बाहर की लैबों का सहारा ले रहे हैं। पुरुष अस्पताल के मरीज लिवर और किडनी की जांच महिला अस्पताल में भी करा सकते हैं। शुक्रवार को यहां जांच के लिए 85 नमूने लिए गए।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल की लैब में केमिकल की कमी दूर नहीं हो पा रही है। लैब में रोजाना जांच के लिए करीब 200 नमूने लिए जाते हैं। इनमें लिवर और किडनी की जांच के 50 से अधिक नमूने आते हैं। करीब आठ दिन से केमिकल न होने की वजह से पुरुष अस्पताल की लैब में लगी बायोकेमेस्ट्री मशीन बंद पड़ी है। इससे मरीज मायूस होकर बाहर महंगे दामों पर जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें महिला अस्पताल की लैब में जांच होने की जानकारी है वह इस परेशानी से बच जाते हैं। समय पर जांच कराकर वह इलाज करा रहे हैं। लैब के कर्मचारी डिमांड लेटर भी दे चुके हैं, फिर भी स्टोर से केमिकल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

महिला अस्पताल की लैब में किडनी और लिवर की जांच के शुक्रवार को 85 नमूने लिए गए। भीड़ की वजह से धक्का-मुक्की होती रही। इससे मरीजों में खासकर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed