फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia's oxygen plant is out of order for 20 days

Farrukhabad News: लोहिया का ऑक्सीजन प्लांट 20 दिन से खराब

Sun, 05 Apr 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lohia's oxygen plant is out of order for 20 days
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में 210 बेडों के लिए लगा ऑक्सीजन प्लांट पिछले 20 दिन से खराब पड़ा है। इसकी मरम्मत न होने के कारण भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर का सहारा लेना पड़ रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही से मरीजों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर वार्डों और ऑपरेशन थिएटर में हर रोज पांच बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर इस्तेमाल हो रहे हैं। एक सिलिंडर की कीमत करीब 600 रुपये है, जिससे ऑक्सीजन पर भारी रकम खर्च हो रही है। सरकार ने कोरोना काल में इस प्लांट को अस्पताल में स्थापित किया था ताकि यह खर्च बचाया जा सके। पीकू वार्ड के प्रशिक्षित कर्मियों ने प्लांट का संचालन कुशलता से किया था। हालांकि, उनकी संविदा समाप्त होने के बाद यह प्लांट छह माह भी ठीक से नहीं चल सका। पिछले महीने करीब एक लाख रुपये खर्च करके इसकी मरम्मत कराई गई थी। लेकिन मरम्मत के बीस दिन बाद ही यह फिर से खराब हो गया। इसके बाद से जिम्मेदारों ने इसकी मरम्मत कराने की कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन

जियाट्रिक वार्ड में सीनियर सिटीजन, आर्थो, जनरल वार्ड, इमरजेंसी और ऑपरेशन थिएटर में सिलिंडर से ही काम चलाया जा रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत तब आती है जब आधी रात के बाद स्टाफ कमरों में सो जाता है। ऐसे में वार्डों में मरीज की ऑक्सीजन खत्म होने पर खासी मशक्कत के बाद ही व्यवस्था हो पाती है। जबकि प्लांट चालू होने पर सभी वार्डों के बेडों तक ऑक्सीजन की पाइपलाइन लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस जगमोहन शर्मा ने बताया कि प्लांट की सर्विस होनी है। कहा कि कंपनी को कई बार ईमेल भेजे जा चुके हैं। अब अस्पताल स्वयं के कोटेशन पर इसकी मरम्मत करवाएगा। यह कदम मरीजों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed